RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पाठ्य सामग्रियों का वितरण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के ओबीसी मोर्चा ने आज मोर्चा जिलाध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी के अध्यक्षता मे सेवा पखवारा के तहत कोइलवर प्रखंड के बीरमपुर गाँव के वार्ड नंबर छह के पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं के बीच कौपी, कलम, चौकलेट वितरण किया।साथ ही जनसम्पर्क कर दिवार पर पोस्टर चिपकाया गया और पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज के लोगो को हैडबिल देकर केंद्र सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी ने कहा की फिर एक बार एनडीय सरकार पूर्ण बहुमत में बन रही है। राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पिताजी अतिपिछड़ा समाज को ठगने का काम किया है। आज कह रहे की तेजस्वी सता मे आयेंगे तो अतिपिछड़ा एक्ट लाएंगे पंचयात मे 20 सें 30% आरक्षण देंगे।
लेकिल अब जुमला बाजी नहीं चलेगा। उन्होंने अतिपिछड़ा समाज को 15 साल तक ठगा हैं अब नहीं। सभी लोग खुल क़र एनडीय सरकार के साथ है, और रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वाश मे लेकर चलने वाली पार्टी है।
तभी तो चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री बनकर देश ही नहीं विश्व मे परचम लहरा रहे है।
मौके पर – जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र केशरी, रमेश प्रसाद, जिला मंत्री
बिनीत राज कुशवाहा,पुजा गुप्ता,जिला मिडिया प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, परशुराम ओझा, दीनबंधु सिंह, बिरेंद्र साह,राजकुमार साह, रविंद्र केशरी,अमर कश्यप, राहुल जी बिजेंद्र कुमार, उमेश कुमार राय, विमला कुंवर, पुनीत राय, मनोज उपाध्य, सोनु पाण्डेय सहित कार्यकता उपस्थिति रहे।

Related posts

बागपत:जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पटना:सरस मेला से माल्ही देवी ने सफल महिला उद्यमी के रूप में बनाई पहचान।

rktvnews

भाकपा-माले का आरा शहर में ऐपवा का सदस्यता अभियान जोरों पर।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने सुंदरपुर बरजा में किया दो योजनाओं का शिलान्यास।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति की बधाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगभग 7500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

Leave a Comment