RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:रावण वध समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )12 अक्टूबर।राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गाँधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह-2024 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया। श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर किया गया। मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने श्रीराम, एवं लक्ष्मण के स्वरूप को तिलक लगाकर उनकी आरती की। तत्पश्चात् बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद रविशंकर प्रसाद, काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमण्डल मयंक वरवड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पटना गरिमा मलिक, जिलाधिकारी पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार, श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अरूण कुमार, संयोजक मुकेश नंदन सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

सारण:होली के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:सुशासन सप्ताह 2025:“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत प्रखंड व पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का कल से होगा आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण: एसपी ने किया परसा थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिये कई दिशा-निर्देश।

rktvnews

BSDAV में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।।

rktvnews

Leave a Comment