RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी में 8328.82 करोड़ रुपये लागत की कुल 25 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)28 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मधुबनी जिले के सिरसिया-परसाही स्थित पावरग्रिड मैदान से 8328.82 करोड़ रुपये लागत की कुल 25 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के विकास हेतु घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा और उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सिरसिया-परसाही स्थित पावरग्रिड मैदान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकाओं सहित अन्य लाभुकों से संवाद किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की, उनकी समस्याएँ एवं सुझाव सुने तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने मुंगेर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया शिलान्यास।

rktvnews

हनुमानगढ़:पर्यवेक्षकों ने किया स्ट्राॅन्ग रूम का निरीक्षण,जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ ने दी जानकारी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने रात्रि में सी एच सी बागपत का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 मार्च 25

rktvnews

AYS Developers ने दुबई में दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

rktvnews

दरभंगा:21 जून को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment