RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में 583 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कुल 242 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार) 27 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कटिहार जिले के समेली प्रखंड के नरहिया पंचायत स्थित प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय परिसर से 583 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कुल 242 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा और उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में उपस्थित जीविका दीदियों, पेंशनधारी लाभुकों एवं अन्य लाभुकों से संवाद किया। इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना और उन पर समुचित कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।

Related posts

उमरिया:नवांकुर संस्था जया सेवा समिति द्वारा ग्राम पोडिया में किया गया श्रमदान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नेट हाउस से बढ़ी निलेश की नेट इनकम।

rktvnews

बीसूका उपाध्यक्ष ने ली जिला अधिकारियों की अहम बैठक।

rktvnews

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों का प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव!चुनौतियों को अवसर में बदल एमजीजीएस की ब्रांड वैल्यू बढ़ाए:शासन सचिव

rktvnews

मुख्यमंत्री 14 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे।

rktvnews

ख़्वाब…! :अमित मराठे

rktvnews

Leave a Comment