RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

दरभंगा:21 जून को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)19जून। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 21 जून 2024 (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन कैम्पस, रामनगर, लहेरियासराय, दरभंगा परिसर में *FINO PAYMENTS BANK Ltd.* *InnovsourceService Pvt.Ltd* द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि FINO PAYMENTS BANK Ltd. नियोजन में कुल 30 रिक्तियाँ हेतु साक्षात्कार के बाद *अभ्यर्थियों* को रोजगार दिया जाएगा।
इसी प्रकार InnovsourceService Pvt.Ltd नियोजन में कुल 200 रिक्तियाँ हेतु साक्षात्कार के बाद *अभ्यर्थियों* को रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन *कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर* पद के लिए 15,000 रुपये प्रति माह के अतिरिक्त फ्यूल, ESIC, PF, Incentive दिया जायेगा, जिसमें अभ्यर्थियों का ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को *बिहार* में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन *रिटेल सेल्स एसोसिएट्स, सीनियर असिस्टेंट,Picker Packer sorter* पद के लिए 12,500 से 12,994 रुपये प्रति माह के अतिरिक्त Bonus, ESIC, PF, House Allowance दिया जायेगा, जिसमें अभ्यर्थियों का मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 29 वर्ष निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को *हैदराबाद* में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त जॉब कैम्प अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Related posts

इस साल से प्रतिवर्ष 23 सितंबर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस।

rktvnews

रांची:भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने वाले बयान पर किया पलटवार!आखिर एक समन से मुख्यमंत्री कैसे समझ रहे कि वह जेल जा रहे हैं : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

वैशाली:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में वैशाली के दो युवाओं की बड़ी उपलब्धि, डीएम वर्षा सिंह ने समाहरणालय में दी बधाई।

rktvnews

तुलसी दास की काव्य-प्रतिभा अतुल्य, मर्यादा पुरुषोत्तम राम को ‘ईश्वर’ बना दिया!प्रबुद्ध हिंदू समाज ने मनायी जयंती, सम्मानित हुए विद्वान ।

rktvnews

बेतिया:लगातार बढ़ रही ठंड के मद्देनजर चौक-चौराहों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की करें व्यवस्था : जिलाधिकारी

rktvnews

जनसंख्या नियंत्रण के लिए राज्यों को दंडित किया जाना अनुचित।

rktvnews

Leave a Comment