RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखण्ड:छठे चरण में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदान : के रवि कुमार

मतदान में गिरिडीह और धनबाद में महिलाएं आगे, रांची जमशेदपुर में पुरुषों ने मारी बाजी।

सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सील।

रांची/ झारखण्ड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 28 मई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण का मतदान प्रतिशत 65. 40 रहा है। मतगणना के दिन पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद इस आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील किये जा चुके हैं। स्ट्रांगरूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में है। उन्होंने कहा कि छठे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। वह रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 67.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाता 67.87 और महिला मतदाताओं ने 67.49 फीसदी मतदान किया है। इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं से 0.38 फीसदी अधिक मतदान किया है।
उसी तरह रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाता 65.53 और महिला मतदाताओं ने 65.20 फीसदी मतदान किया है। इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं ने 0.33 फीसदी अधिक मतदान किया है।
उन्होंने बताया कि गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पुरुष मतदाता 65.00 और महिला मतदाताओं ने 69.60 फीसदी मतदान किया है। इस तरह पुरुष मतदाताओं से 4.60 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है।
धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 62.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां भी पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पुरुष मतदाता 61.82 और महिला मतदाताओं ने 62.33 फीसदी मतदान किया है। इस तरह पुरुष मतदाताओं से 0.51 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 129 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है।

Related posts

भोजपुर:मनरेगा गरीबों के सम्मान, स्वाभिमान और आजीविका का संवैधानिक अधिकार : जिला अध्यक्ष अशोक राम

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा मस्‍तिष्‍क के पोषण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

rktvnews

खैरागढ़:नवाचार के साथ स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहा विश्वविद्यालय, चार विद्यार्थियों का ललित कला अकादेमी नई दिल्ली की छात्रवृत्ति योजना में हुआ चयन।

rktvnews

भोजपुर: मैट्रिक से स्नातक पास युवाओं के लिए अवसर11 मार्च को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : क्रिकेट मैच में सूहियाॅ की टीम को विजयश्री! सोनबरसा में हुआ मैच।

rktvnews

Leave a Comment