RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा कदम:खनिज फाउंडेशन मद से रिकॉर्ड स्तर पर संविदा नियुक्तियाँ शुरू।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 सितंबर।जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के तहत चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच दोनों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय समिति के माध्यम से 25 सितंबर से सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग हॉल में साक्षात्कार प्रारंभ हो गए हैं, जो 9 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।
इस अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर के 11 पद, विशेषज्ञ चिकित्सक (स्त्री रोग, नेत्र रोग, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट आदि) के 21 पद, जीएनएम के 12 पद, फार्मासिस्ट के 12 पद, लैब टेक्नीशियन के 6 पद, ओटी असिस्टेंट के 2 पद, एक्स-रे टेक्नीशियन के 2 पद, हॉस्पिटल मैनेजर के 2 पद सहित अनेक पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है।
उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि जिले के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला खनिज फाउंडेशन मद के माध्यम से योग्य चिकित्सक और पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ेगी, बल्कि आमजन को समय पर और बेहतर इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

Related posts

भोजपुर:चेहल्लुम एवं कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सभी को मर्यादा में रहना चहिए:जीयर स्वामी

rktvnews

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव का कहना है, “दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है”।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:बाबू जगजीवन राम की समाधि पर राष्ट्रीय महामंत्री एससी मोर्चा संजय जी निर्मल व अन्य द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित।

rktvnews

मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय जम्मू और कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन आज श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment