RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत: दिल्ली उप राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र में गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का किया निरीक्षण।

उप राज्यपाल ने कृषि वैज्ञानिकों से कृषि तकनीकी की ली जानकारी।

विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के अर्न्तगत जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी का हुआ समापन।

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि 29 में से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया।

प्राकृतिक खेती व पारंपरिक भोजन के लिए उप राज्यपाल ने बागपत के किसानों को किया प्रेरित।

प्रकृतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)12 जून। विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 का आयोजन दिनांक 29 मई 2025 कौन नीरपूड़ा से किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि से प्रारंभ किया गया यह विकसित कृषि संकल्प अभियान जनपद में 12 जून 2025 तक चलाया गया इसके समापन के अवसर पर आज मुख्य अतिथि दिल्ली के उप राज्यपाल बीके सक्सेना रहे तथा विशिष्ट अतिथि सांसद बागपत राजकुमार सागवान रहे। उपराज्यपाल को कृषि विज्ञान केंद्र में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण किया कृषि वैज्ञानिकों से कृषि तकनीकी के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिसमें डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि गन्ने के साथ हम सरसों की गुलाब की अन्य सफसली भी एक साथ कर सकते हैं जिससे किसान की आय दुगनी होगी किसान की गन्ने की फसल में कीड़ा ना लगे उसके संबंध में भी जानकारी से अवगत कराया । उपराज्यपाल ने एफपीओ द्वारा तैयार किया गया सिरके का भी प्रोत्साहन किया और उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में पौधारोपण करके किसानों को अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने के लिए प्रेरित किया तथा उपराज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र में डेढ़ साल पहले उद्यान विभाग द्वारा तैयार की गई सहजन की वाटिका की प्रशंसा की और उसके बारे में प्राप्त होने वाले लाभों पर किसानों के साथ चौपाल लगाकर चर्चा की और किसानो की समस्या सुनी और उन्हें अस्वस्थ किया की जो भी क्षेत्र में किया जाएगा अच्छा किया जाएगा और सांसद जी किसानों के प्रति गंभीर हैं।
विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें किसान बंधुओ से जुड़े विभागीय अधिकारियों ने हरि कैसल में अपने-अपने विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों से किसान को होने वाले लाभ के संबंध में स्टालों के माध्यम से जानकारी दी गई जिसका उपराज्यपाल बीके सक्सेना व सांसद डॉ राजकुमार सागवान ने स्टालों का अवलोकन किया और संबंधित से जानकारी प्राप्त की तथा प्रगतिशील किसान को कृषि यंत्र ट्रेक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया और उसके ट्रैक्टर पर बैठकर किसान का मान बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई०सी०ए०आर०) के संस्थानों, के०वी०के०, कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक गण तथा कृषि, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, रेशम, सिंचाई विभाग एवं लीड बैंक मैनेजर / वित्तीय संस्थानों के द्वारा कृषको को तकनीकी जानकारी दी और अपनी योजनाओं पर प्रकाश डाला व विभागीय योजनाओं की नवीनतम जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराई गई कृषक गोष्ठी योजना से सम्बन्धित पम्पलेट्स आदि का वितरण स्टाल के माध्यम से किया गाय।
दिल्ली उपराज्यपाल बीके सक्सेना ने कहा कि बागपत के किसानों के बीच में आकर आज ऐसा लग रहा है जैसे अपने घर में आ गए हैं यहां के किसानों ने जो अपनी समस्या रखी है वह इतनी सुंदर मिठास के साथ रखी हैं जितने सुनकर मन प्रलोहित हो गया उन्होंने बागपत के किसानों को प्रेरित किया कि प्राकृतिक खेती व पारंपरिक भोजन के साथ जुड़े प्राकृतिक खेती से किसानों की आय दुगनी होगी बागपत एक गन्ना बेल्ट जनपद है यहां पर गन्ने के साथ साथ अन्य सफ़सली भी करें उन्होंने मधुमक्खी पालन अमरूद की खेती सहजन के पेड़ चंदन के पौधे आदि के संबंध में गोष्ठी में किसान भाइयों को प्रेरित किया उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार पर केंद्र सरकार किसानों के प्रति गंभीर है किसानों के लिए तरह-तरह के योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे कि किसान भाई लाभ ले सकें उन्होंने कहा कि किसान फर्टिलाइजर का काम से कम उपयोग करें महिलाओं को सल्लंबन बनाने के लिए सरकार संकल्पित है उन्होंने जनपद बागपत के एक जनपद एक उत्पाद के घरेलू साज सजा सामानों की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि दिल्ली में 180000 बास के पेड़ भी लगवाए जाने का कार्य किया है जहां बस का पेड़ होता वाहन प्रदूषण कम होता है।
उपराज्यपाल ने सहजन के पौधे पर प्रकाश डाला और उससे होने वाले लाभों के बारे में किस बांधों को जागरूक किया उन्होंने कहा कि एक किसान अगर चंदन का पेड़ लगाएगा तो 12 साल में वह चंदन का पेड़ तैयार हो जाता है जिसकी कीमत 15 लख रुपए होती है।
उन्होंने कुमार सशक्तिकरण योजना पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि किसानों को उनके कार्य में तीव्रता है उन्हें इलेक्ट्रॉनिक चक उपलब्ध कराई जा रहे हैं उनकी आमदनी बढ़ेगी उन्होंने कहा मिट्टी के बर्तनों में पानी पीना चाय पीना खाना खाना एक हमारी प्रकृति के साथ जुड़ाव होता है जब हम मिट्टी के बर्तन को इस्तेमाल करते हैं तो वह मिट्टी हमारे वतन की मिट्टी होती है और उसे हमें चुमन का अवसर प्राप्त होता है।
सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान ने कहा दिल्ली उपराज्यपाल जी के मार्गदर्शन में कृषि उत्थान कार्य कर सकता हूं यह ऐसे उपराज्यपाल है जो किसानों से जुड़े रहते हैं इनके विचार किसानों को आगे बढ़ाने के हैं उन्होंने केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों के मसीहा को भारत रत्न देकर जो सम्मानित किया गया है यह देश का गौरव बागपत का गौरव बड़ा है यह बागपत चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। उन्होंने कहा मेरा प्रयास बागपत के लिए गन्ने का रिसर्च सेंटर लाना है और जो की खेती के लिए भी रिसर्च सेंटर बागपत में लाना मेरी मुख्य भूमिका रहेंगे क्योंकि बागपत में गन्ने सबसे ज्यादा अधिक होता है तो यहां गन्ने का रिसर्च सेंटर अवश्य होना चाहिए।
दिल्ली उपराज्यपाल ने प्रकृति शील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जयप्रकाश तोमर ,जिलाधिकारी अस्मिता लाल ,पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, केवीके अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत ,जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित संबंधित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है बस्तर संभाग।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

बक्सर :जिला परिषद बक्सर के अध्यक्ष के पद पर सरोज देवी हुई चयनित।

rktvnews

बिहार : नीतीश कुमार एवं जेपी नड्डा ने 188 करोड़ की लागत की नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का किया उद्घाटन।

rktvnews

पारा हुआ पचास।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने नागर विमानन मंत्रालय और सीआईआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment