RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बंगाल की जनता ने बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोक लिया : शिवेश राम

विधानपरिषद उप चुनाव मे एनडीए की जीत है सुनिश्चित : शिवेश राम

राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने की प्रेस वार्ता।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )05 मई।मंगलवार को भाजपा के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने स्थानीय रिगल होटल के सभागार मे प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिवेश राम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर बंगाल की जनता, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार से चुनाव मे गए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ।आज बंगाल की जनता ने बंगाल को बंगलादेश बनने से रोक लिया।
उन्होने कहा कि बिहार मे एक युवा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे सरकार का गठन हुआ है और सात मई को मंत्रीपरिषद का गठन होगा। मंत्रीपरिषद शपथ ग्रहण समारोह मे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित देश के एनडीए नेता आएँगे और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि आरा-बक्सर निकाय विधानपरिषद उप चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद का जीत सुनिश्चित है।हमलोग पंचायतो मे लगातार बैठक कर रहे है और जनप्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया है कि पंचायतो मे जिस प्रकार विकास हुआ है,उसको देखते हुए हम एनडीए के साथ है। 2005 के पहले पंचायतों एवं गाँवो की क्या स्थिति थी,यह किसी से छुपा नही है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं नीतीश कुमार के सुशासन मे सभी जगह विकास दिख रहा है।सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे बिहार और तेजी से विकास करेगा। आज पूरे देश मे एनडीए का लहर है और हम निश्चित रूप से उप चुनाव मे जीत प्राप्त करेंगे।
उन्होने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि बंगाल मे किसी भी प्रकार का कोई गड़बड़ नही हुआ है।वहाँ शांतिपूर्ण चुनाव हुआ और जनता ने भाजपा की सरकार बनायी। आज राहुल गाँधी को पूरा देश नकार चुका है।
प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह,आरा विधायक संजय सिंह टाईगर, सीडी शर्मा, धीरेन्द्र सिंह,मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,शत्रुध्न प्रसाद,हरेन्द्र पांडेय आदि शामिल थे।

Related posts

सिंदूर की सौगंध: ‘एक था पाकिस्तान’ की गूंज।

rktvnews

जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए: मंत्री अमरजीत भगत

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया सीएमएचओ ऑफिस का निरीक्षण, मौके पर मिले 26 कर्मचारी अनुपस्थित।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा बेंगलुरु में ‘एक्सोस्केलेटन के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों और चुनौतियों’ पर पहली अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

rktvnews

दरभंगा: डीएम को मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार: बक्सर: जिलाधिकारी ने रामरेखा घाट, सती घाट एवं गोला घाट का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment