RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:डीएम ने निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)02 अप्रैल।लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सोमवार को सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी,नोडल पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित हुई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बारी-बारी से सभी कोषागों की तैयारी के संबंध में जानकारी लिया।
बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम 02 अप्रैल से 06 अप्रैल 2024 तक प्रशिक्षण को बेहतर ढंग से सुसंचालित करने के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में 10 मिनट विलंब से आने पर पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों को प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ईपिक,बूथ नंबर,मतदाता क्रमांक भी साथ लाना होगा।
उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर निर्वाचन से संबंधित सभी सूचनाओं का ऑडियो एवं वीडियो क्लिप में दें।,प्रतिदिन 4500 कर्मियों को प्रशिक्षण दो पालियों में दिया जाएगा।यथा-प्रथम पाली पूर्वाह्न 9:30 बजे से 1:00 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 01:30 अपराह्न से 05:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। सभी कर्मियों को ईवीएम का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वरीय पदाधिकारी भी प्रशिक्षण स्थल का औचक निरीक्षण करेंगे एवं मार्गदर्शन देंगे।
सभी मतदान केन्द्रों पर सभी प्रकार के आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता पीएचईडी आदि को दिया गया।
साथ ही कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि सभी विद्यालयों के खराब चापाकल को यथाशीघ्र दुरुस्त करावें।
सभी मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर,शेड की व्यवस्था करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।
बैठक में नामांकन कोषांग,पोस्टल बैलट पेपर कोषांग, कार्मिक कोषांग,प्रेक्षक कोषांग आदि की भी समीक्षा की गई।
बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव,उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) अनिल कुमार,अपर समाहर्त्ता (राजस्व) नीरज कुमार दास,अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,अपर समाहर्त्ता आपदा सलीम अख़्तर, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल ट्रस्ट,आरा के तत्वावधान में मनी पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे की जयंती।

rktvnews

आईआरईडीए और पंजाब नेशनल बैंक के बीच अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए समझौता।

rktvnews

“मेरे पहले के बेबाक किरदारों से अलग, मेरा किरदार सृष्टि अपनी भावनाएँ और खामोशी से ज़्यादा व्यक्त करता है: गुलकी जोशी

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

रायपुर :खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना देश का आदर्श राज्य।

rktvnews

पढ़ने की संस्कृति : केरल का अनूठा लाइब्रेरी आंदोलन।

rktvnews

Leave a Comment