RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)26 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को ने एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय उच्चपथ, आरसीडी व आरडब्ल्यूडी से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय उच्चपथ, आरसीडी से संबंधित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति व पूर्व के दिए गए निर्देशों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि ससमय कार्यों को पूर्ण किया जा सके। इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने भू-अर्जन व भु-हस्तांतरण से जुड़े कार्यों, रैयतों के बकाया मुआवजा राशि से संबंधित समीक्षा के अलावा सड़क एवं रेल ओवर ब्रिज आदि चल रहे विभिन्न परियोजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही चल रहे कार्याे को गति देते हुए इनका निर्धारित समय के भीतर निर्माण करना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण कार्य में पड़ने वाले वृक्ष, भवनों का नियमानुसार निष्पादन करें। वही देवघर-बासुकीनाथ रोड, मोहनपुर-हंसडीहा रोड आदि परियोजनाओं के कार्य प्रगति को लेकर उपायुक्त ने संबंधित ऐजेंसी व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए उनके निर्माण लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता एनएचएआई, कार्यपालक अभियंता एनएच, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई की जिला पदाधिकारी ने ।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में बिंदेश्वरी दुबे की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

नेशनल पोकर सीरीज इंडिया 2024 की शानदार शुरुआत; पहले ही दिन 11,000 से ज्‍यादा एंट्रीज हुई।

rktvnews

वसंती मंजर

rktvnews

इंद्रियां बहुत ही बलवान है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment