
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 सितंबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को एक्साईज टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध शराब के कारोबार को रोकने एवं चलाये जा रहे छापेमारी अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देशा दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिला अंतर्गत किसी भी शराब दुकान में एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री नहीं होने देने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित रूप से सभी अंचलों में जांच अभियान चलाने व आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त द्वारा नयी उत्पाद नीति के तहत संचालित नये दुकानों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की गयी। वहीं मौके पर उपस्थित उत्पाद अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गयी कि माह अप्रैल 2025 से 24 सितम्बर 2025 तक सदर अंचल में अवैध चुलाई शराब 282 लिटर, जावा महुआ 575, विदेशी शराब 108.700 लिटर, देशी शराब 6.90 लिटर, बियर 300.80 लिटर, सुषव 0.0 लिटर के साथ-साथ 159000 संधान शुल्क की जब्ती की गयी। वहीं मधुपुर अंचल में अवैध चुलाई शराब 50 लिटर, जावा महुआ 0.0, विदेशी शराब 291.185 लिटर, देशी शराब 0.0 लिटर, बियर 319.05 लिटर, सुषव 210.0 लिटर के अलावा 70000 संधान शुल्क की जब्ती की गयी। इसके अलावा चलिष्णु दल द्वारा अवैध चुलाई शराब 139 लिटर, जावा महुआ 218.0, विदेशी शराब 13.875 लिटर, देशी शराब 0.0 लिटर, बियर 74.0 लिटर, सुषव 0.0 लिटर के अलावा 27000 संधान शुल्क की जब्ती की गयी। ऐसे में कुल अवैध चुलाई शराब 471 लिटर, जावा महुआ 793, विदेशी शराब 413.76 लिटर, देशी शराब 6.90 लिटर, बियर 693.85 लिटर, सुषव 210.0 लिटर के अलावा 256000 संधान शुल्क की जब्ती की गयी।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक श्री सौरव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, उत्पाद अधीक्षक संजय श्रीवास्तव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
