RK TV News
खबरें
Breaking News

अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से केरालिया गाँव में पानी की किल्लत खत्म।

RKTVNEWS/(पीआर 24*7) 27 मई।अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से केरालिया गाँव में पानी की किल्लत खत्म
जैसलमेर जिले की भौगोलिक और पर्यावरणीय स्थिति के कारण यहाँ औसत वर्षा 200-300 मिमी या इससे भी कम रहती है। इस कारण मानव और जीव-जंतुओं के लिए पीने के पानी की समस्या गंभीर बनी रहती है। अदाणी ग्रुप इस समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अदाणी फाउंडेशन ने जल संरक्षण मुहिम के तहत जैसलमेर जिले में 28 तालाबों का जीर्णोद्धार करवाया है, जिससे करीब 1.5 लाख क्यूबिक मीटर पानी की संग्रह क्षमता बढ़ाई गई है।
अदाणी फाउंडेशन ने केरालिया गाँव में भी तालाब का जीर्णोद्धार करके लोगों, पशुओं और वन्यजीवों के लिए पीने योग्य पानी की व्यवस्था की है। इसके साथ ही, अदाणी द्वारा केरालिया गाँव के ग्रामीणों को पीने योग्य नहर का पानी पहुँचाने में सहयोग प्रदान किया है। नेडान ग्राम पंचायत से राजस्व गाँव केरालिया के जीएलआर तक लाखों रुपए की लागत से 5 किमी की पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है। संबंधित विभाग द्वारा जीएलआर से पानी के कनेक्शन कर घर-घर तक पानी पहुँचाया जाएगा, जिससे समस्त गाँववासियों में खुशी की लहर है।
इसके अलावा, केरालिया गाँव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए टीन शेड, वॉटर कूलर, खेल सामग्री और अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इस सत्र में विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
अदाणी ग्रुप जिले में जल संकट एवं अन्य समस्याओं से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related posts

रायपुर : 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध।

rktvnews

पटना:अग्नि सुरक्षा कार्ययोजना क्रियान्वयन निगरानी समिति की बैठक में किए गए अहम् फैसले।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली जयपुर मेट्रो-फेज 2 की अहम बैठक।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल को म.प्र. लोक सेवा आयोग का 68वां वार्षिक प्रतिवेदन किया भेंट।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को अपने संवाद में दिव्‍यांगजनों के साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आने के लिए प्रोत्‍साहित करने हेतु दिशानिर्देश जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment