
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर। मंगलवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसमे आरा एवं गड़हनी में मात्र एक चिकित्सक द्वारा ही ऑनलाइन कंसल्टेशन किया जा रहा था। सभी उपलब्ध चिकित्सकों को ऑनलाइन कंसल्टेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। एवरेज वेटिंग टाइम, एवरेज जर्नी टाइम एवं स्कैन एंड शेयर की उपलब्धि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तरारी में 92 प्रतिशत पाई गई, जिसे शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया।
एएनसी कार्यक्रम की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि साप्ताहिक समीक्षा कर प्रतिवेदन अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक कोई लाभार्थी नहीं लाया गया है। ऐसे आशा कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों को यह कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया।स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान दिनांक 17.09.2025 से 02.10.2025 तक संचालित है। इसमें आने वाले सभी लाभार्थियों की स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पल्स पोलियो कार्यक्रम 12.10.2025 से 16.10.2025 तक आयोजित किया जाएगा। एचपीवी टीकाकरण विशेष अभियान दिनांक 25.09.2025 को आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का समुचित संचालन, नियमित अनुश्रवण तथा प्रतिवेदन अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह,सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
