RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों ने अन्यायपूर्ण और पक्षपातपूर्ण रवैये को ले किया दिवसीय पेन डाउन स्ट्राइक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर। मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली तथा होस्ट संस्थानों द्वारा की जा रही अन्यायपूर्ण नीतियों और पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में पूरे देश के सभी कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs) के कर्मचारियों ने आज एक दिवसीय पेन डाउन हड़ताल का आयोजन किया। इसी कड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर के सभी कर्मचारियों ने भी हड़ताल में भाग लिया।कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के कर्मचारियों ने कहा कि यह संघर्ष केवल उनके अधिकारों के लिए ही नहीं बल्कि देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों की सुदृढ़ता और किसानों तक बेहतर सेवाएं पहुँचाने के लिए भी है।
इस आंदोलन का नेतृत्व वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. शोभा रानी ने किया, जिसमें केंद्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।कर्मचारियों का कहना है कि आईसीएआर तथा बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की नीतियों ने कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। वेतन असमानता, सेवाओं में भेदभाव, पदोन्नति और अध्ययन अवसरों से वंचित करने जैसी समस्याओं ने कर्मचारियों का मनोबल तोड़ दिया है।कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में आर.एस. परोड़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने, सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को समान वेतनमान और लाभ देने, सेवाओं में असमानता को समाप्त करने तथा कर्मचारियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की मांग रखी है।

Related posts

सैनिकों को युद्ध कौशल में उत्कृष्टता हासिल करने के साथ-साथ जटिल चुनौतियों से निपटने में मानसिक संतुलन और आध्यात्मिकता के संदर्भ में भी कुशल होना चाहिए: रक्षा मंत्री

rktvnews

बागपत:कल कलेक्ट्रेट में मनाया जाएगा सुरक्षित इंटरनेट दिवस, साइबर खतरों से बचाव पर होगा प्रशिक्षण।

rktvnews

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा आरा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

rktvnews

नई दिल्ली में 36वें कत्थक महोत्सव में शामिल हुए सांसद सेठ।

rktvnews

जयपुर:राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट – 2025 की स्टेकहोल्डर्स मीट।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के कार्यों की योजनाओं की कार्यान्वयन हेतु चयन कार्यों की समीक्षा बैठक ।

rktvnews

Leave a Comment