पिछले दस सालो का हिसाब दे मोदी सरकार – शिवप्रकाश रंजन
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)06 मई।इंडिया गठबंधन का संयुक्त छात्र-युवा कन्वेंशन ग्रीन हेवेल रिजॉर्ट, चंदवा, आरा में सम्पन्न हुआ।
इस छात्र-युवा कन्वेंशन की अध्यक्षता युवा राजद के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव व संचालन आइसा के राज्य सचिव सबीर ने किया।
इंडिया गठबंधन आरा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने कहा कि इस बार भाजपा ने जो चार सौ पार का नारा दिया था चार सौ पर हार में बदल चुका ह। मंगलसूत्र समेत हिंदुओं की संपत्ति जब्त करने का झूठा अफवाह फैलाने वाली भाजपा सरकार मणिपुर में महिलाओं को नग्न परेड करवाने पर क्यों चुप्पी साधे हुए है और कर्नाटक के बलात्कारी एनडीए प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना पर बोलने से क्यों कतरा रही है?
कंवेंशन के मुख्य वक्ता डुमरांव के विधायक अजीत कुशवाहा ने कहा कि संघ-भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में जो कुंठा व बेचैनी दिख रही है उससे यह संकेत मिल रहा है कि इंडिया गठबंधन को जीत मिलेगी। देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता भाजपा को जवाब देगी और सत्ता से उखाङ फेंकेगी।
भाकपा (माले) केंद्रीय कमिटी ,के सदस्य राजू यादव ने कहा कि देश में सार्वजनिक सेवाओं का ठेकाकरण और संस्थाओं और सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है केंद्र सरकार के अधीन रेलवे सहित अन्य संस्थानों में लाखों रिक्त पद पड़े हुए हैं जबकि वायदे के मुताबिक मोदी सरकार को 10 साल में हो 20 करोड़ रोज़गार देना चाहिए था।
युवा राजद के प्रदेश महासचिव भीम यादव और धनंजय यादव ने कहा कि देश संकट की दौर से गुज़र रहा है। गरीब-दलित शोषित-वंचित वर्ग के छात्र- छात्राए सस्ती और अच्छी शिक्षा के हकदार हैं लेकिन मोदी सरकार उनको चाय और पकौङी बेचने को मजबूर कर रही है। छले 45 वर्षो में पहली बार बेरोजगारी दर 21.21 फीसदी बढ गई है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 128 देशो में भारत 111वां स्थान पर है।
छात्र युवा कन्वेंशन को संबोधित आइसा राज्य अध्यक्ष प्रीती कुमारी, इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुदिन अंसारी, जिला परिषद्की पूर्व अध्यक्ष आरती देवी, आइसा जिला सचिव विकास कुमार, रौशन कुशवाहा युवा राजद के कोषाअध्यक्ष सोनू राय, आलोक रंजन, तेजी त्यागी, मुन्ना सम्राट, आम आदमी पार्टी के कृष्णमोहन ठाकुर, बद्री यादव सी के चक्रवर्ती, युवा राजद प्रधान महासचिव रजनीश यादव, इनौस नेता अप्पू यादव आदि ने इडिया गठबंधन समर्थित प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को आरा संसदीय क्षेत्र और शिवप्रकाश रंजन को अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से झंडा में तीन तारा पर बटन दबा कर विजयी बनाने की अपील की।
इसके लिए छात्र- युवाओं को मजबुत आवाज बनना है संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करना है।
छात्र युवा कन्वेंशन में आइसा जिला अध्यक्ष सुशील यादव अरवाईए के जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी , राजू राम, विशाल कुमार, आइसा नेता जय शंकर, कमलेश यादव, राजेश कुमार, शाहनवाज खान साहिल अरोड़ा , चंदन दास , आदि भी मौजूद थे।



पिछले दस सालो का हिसाब दे मोदी सरकार – शिवप्रकाश रंजन