RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:30 बिहार बटालियन द्वारा डुमरांव के छठिया पोखरा पर “स्वच्छता रैली और स्वच्छता अभियान” का आयोजन।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)22 सितंबर।30 बिहार बटालियन एन.सी.सी. बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में “स्वच्छता रैली और स्वच्छता अभियान” का आयोजन छठिया पोखरा, डुमराँव में सफलतापूर्वक किया गया। इस रैली में सारे पी.आई. अधिकारी व 146 कैडेटों ने हिस्सा लिया, जिसके तहत कैडेटों ने अन्य लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

इस अभियान के तहत सारे अधिकारी व कैडेटों ने छठिया पोखरा की साफ-सफाई भी की। कमान अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कैडेटो को संबोधित करते हुये कहा कि हम सब को स्वच्छता के लिये समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। स्वच्छता अभियान की सफलता में आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। जब हम अपने आस-पास की चीजों का ध्यान रखेंगे तो ही आगे चलकर हमारा देश एक समृद्ध राष्ट्र बनेगा।

स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोगमुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इस अभियान में बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, हवलदार रवि शंकर, ए.एन.ओ अभयानंद प्रजापति और ए.एन.ओ संजय कुमार सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

राजस्थान गौशालाओ पर सर्वाधिक बजट खर्च करने वाला राज्य- गौपालन मंत्री

rktvnews

पिथौरागढ़:जनपद को कूड़ामुक्त एवम स्वच्छ बनाना प्रथम प्राथमिकता:जिलाधिकारी रीना जोशी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:विजयोत्सव की पूर्व संध्या पर महाराजा महाविद्यालय में लगाई जायेगी अभिलेख प्रदर्शनी।

rktvnews

भोजपुर : जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दूबे को किया गया याद।

rktvnews

Leave a Comment