RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जल संरक्षण की जागरूकता को ले आरा में नुक्कड़ “नाटक जल ही जीवन है” की हुई प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जुलाई।सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शनिवारीय नुक्कड़ नाटक जीतेन्द्र प्रसाद द्वारा लिखित व निर्देशित जल ही जीवन है की प्रस्तुति स्टेडियम गेट, रमना मैदान में आयोजि हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन जगदीशपुर प्रखंड के ककीला पंचायत के सरपंच व हम (सेक्युलर) के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह ने किया। इस मौके पर सुनील पाठक द्वारा गिरधारी सिंह को पंचायत उपचुनाव में सरपंच पद पर विजयी होने पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।गिरधारी सिंह ने कहा कि जल का संरक्षण निहायत ही जरूरी है।यह नुक्कड़ श्रृंखला सामाजिक बदलाव में मिल का पत्थर साबित होगी. वही सुनील पाठक ने नुक्कड़ नाटक का सामाज पर सकारात्मक प्रभाव का उल्लेख किया और कहा कि समाज मे कुरीतियों पर प्रहार और समाज को जागरूक करने के लिए यह बड़ा कदम है। संचालन युवा नेता अभय विश्वास भट्ट ने किया।
नाटक में लोगों द्वारा जल के बर्बादी को दिखाया गया। जैसे बेवजह नल को खुला छोड़ना, सरकारी नल जल योजना के तहत मोटर से पानी गिरना आदि. नाटक में यह दिखाया गया कि अगर जल के लिए लोग नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी पानी के लिए तरस जाएगी।
नाटक के मुख्य भूमिकाओं में भास्कर राज अम्बुज राजा, डॉ अनिल सिंह, लड्डू भोपाली, बीरेंद्र ओझा बम, राजा कुमार, अंकुश कुमार व साहेब लाल यादव, रहें. संगीत लक्ष्मण दुबे ने दिया.धन्यवाद ज्ञापन रंगकर्मी लड्डू भोपाली ने किया।कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष संजय राय, क्रिकेट एकेडमी के सचिव विजय कुमार ,वरीय कलाकार सुधीर शर्मा, कमलेश कुंदन, भोला भट्ट,आलोक कुमार टूटू, करण कुमार, राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ पकंज भट्ट आदि शामिल रहें।

Related posts

चतरा:जिला प्रशासन का जनता से सीधा संवाद: उपायुक्त कीर्तिश्री ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

भोपाल में मंगलवार तक तीन दिन नहीं होगा शटडाउन, मिलेगी निर्बाध बिजली।

rktvnews

सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आकार देती हैं पाठ्यपुस्तकें।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नहाय-खाय के पवित्र अनुष्ठान के साथ छठ महापर्व की शुभ शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राजस्थान होगा खेलों में अग्रणी, मिशन ओलंपिक के लिए 100 करोड़ का बजट: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

परमात्मा को अनन्य बनाना ही भागवत है- आचार्य अरविन्द जी महाराज।

rktvnews

Leave a Comment