
RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 सितंबर।भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पवनकुमार भीमप्पा बजंथरी को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। पवनकुमार भीमप्पा बजंथरी अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
