RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के लिए चल रही है क्विज प्रतियोगिता : निकिता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 सितंबर।आगामी राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 को इस बार विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के द्वितीय संस्करण के रूप में मनाया जाएगा।यह आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न चरणों में देशभर से चुने गए युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत 2047 के संबंध में अपने विचार व दृष्टिकोण रखने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। इस आयोजन में देश और विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यंग अचीवर्स से भी अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।जिला युवा अधिकारी नीकिता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं की उपस्थिति प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण में विकसित भारत चैलेंज अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता MY Bharat पोर्टल पर आरम्भ हो चुकी है जिसमें आगामी 15 अक्टूबर 2025 तक भोजपुर के युवाओं की भी अधिकतम सहभागिता हो सके और दिल्ली में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय युवाओं के बीच विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हो,इसके लिये हरसम्भव प्रयास किये जा रहे हैं और कहा कि जनपद के युवा माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर व https://mybharat.gov.in/quiz/quiz_dashboard/UzZIZmhEeWt6bmtzcGg1ZHQ1dWc3QT09 लिंक के माध्यम से विकसित भारत चैलेंज अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यम जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप द्वारा भी निरन्तर इस ओर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक युवा विकसित भारत चैलेंज अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग ले सकें जिसमें प्रथम 10000 विजेताओं को माय भारत की ओर से कई आकर्षक पुरुस्कार भी दिए जाएंगे।

Related posts

भोजपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा : अश्विनी चौबे

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय समस्‍त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और छात्रावासों में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट कक्षाएं उपलब्ध कराएगा।

rktvnews

आतंकवाद विरोधी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सावित्री और फातिमा : एक अभिन्न जीवन।

rktvnews

राष्ट्रपति ओडिशा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर:मिशन फिजिकल एकेडमी ने अपने सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment