RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)20 सितंबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, यूआईडी, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जीविका दीदी नबिता झा के द्वारा बनाई गई राखियों की बढ़ती मांग, खादी पेपर और प्राकृतिक रंगों का अनूठा संगम।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने दीपावली और छठ में अग्नि सुरक्षा की जागरूकता को ले अग्नि जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

सारण: डीएम ने अतिथिगृह छपरा में किया नवनिर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं को ले अगिआँव विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने बिहार के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

वायुसेना प्रमुख ने कमांड हॉस्पिटल एयर फ़ोर्स बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना की पहली आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार की दिव्या राज एफएमसी इंडिया की साइंस लीडर्स स्कॉलरशिप पाकर मिट्टी के टिकाऊ उपयोग पर करना चाहती हैं काम।

rktvnews

Leave a Comment