RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर की नन्दनी कुमारी खेलों इन्डिया युथ गेम्स भारोत्तोलन के लिए चयनित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मई।04 से 15 मई 2025 तक बिहार में होने वाली खेलो इन्डिया युथ गेम्स में भोजपुर के सुरंगापुर संदेश निवासी जितेन्द्र राम की पुत्री नन्दनी कुमारी का चयन बिहार भारोत्तोलन टीम में किया गया है।
भोजपुर जिला संघ के प्रशिक्षक सह सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि गोपालगंज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अधार पर उसका चयन हुआ है जिसका प्रशिक्षण शिविर राजगीर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रहा है। जब कि भारोत्तोलन प्रतियोगिता राजगीर में 10 से 14 मई 2025 तक होनी है ।

रूबी कुमारी

वही दलेलगंज संदेश निवासी अशोक सिंह की पुत्री रूबी कुमारी का चयन खेलो इंडिया गेम्स के लिए बिहार तैराकी टीम में हुआ है ।इस खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पुरे देश से लगभग 7000 खिलाड़ी एवं 1000 तकनीकी प्राधिकारियों को भाग लेने की संभावना है ।खेलों इन्डिया युथ गेम्स, युथ खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच है जिसमें खिलाड़ी अपना खेल का प्रदर्शन करेंगे।
बिहार टीम में चयन होने पर जिला खेल पदाधिकारी आलोक गौतम ,आर एल मेमोरियल के संस्थापक सह खेल प्रेमी डाo विजय गुप्ता, समाज सेवी खेल प्रेमी अजय कुमार सिंह,एथलेटिक्स सचिव जसवंत सिंह फुटवाँल कोच विनीत गौतम , संयुक्त सचिव शैलेश जी,,वॉलीबॉल कोच दीपक कुमार सिंह,जयशंकर गुप्ता, प्रशिक्षक संतोष कुमार, अभय पान्डेय ,उमेश तिवारी ,अंजली कुमारी ने नंदिनी कुमारी एव रूबी कुमारी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस बात की जानकारी संघ के सयोजक कुमार विजय ने दी।

Related posts

जिला युवा उत्सव में विभिन्न विधा में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

rktvnews

भोजपुर:जय मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के लाखो की संपती जलकर हुई राख।

rktvnews

फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

rktvnews

भोजपुरी कवित्री गायत्री सहाय के निधन पर शोक सभा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:गरीब ,लाचार इंसान हो या जानवर सब पर सहानुभूति की जरूरत: अमरदीप कुमार जय

rktvnews

Leave a Comment