RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी और दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा विजयादशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का है प्रतीक है।

यह पावन त्योहार हमें इस बात का भी स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है:उपायुक्त, रामनिवास यादव

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )02 अक्टूबर। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव ने समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी और दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि विजयादशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। यह पावन त्योहार हमें इस बात का भी स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील किया कि बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनायें। उन्होंने कहा कि धर्म और सत्य की विजय के इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका कल्याण हो, हर घर मेंउप सुख-समृद्धि और खुशहाली आए।

Related posts

यह गर्व की बात कि बानमोर का टायर विदेशों तक जा रहा : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नागरिकों से देश के हितों को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. सत्यनारायण को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोपाल:बिजली चोरी की सूचना देने वालों को मिला 2 लाख रुपये का पारितोषिक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पुरा कराएं: जिलाधिकारी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में।

rktvnews

Leave a Comment