RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : नाव पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म! प्रसव हेतू अस्पताल जाने के दौरान हुआ बच्चा।

महिला चंदा देवी ने नाव पर दिया बच्चे को जन्म

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 सितम्बर। बाढ़ की विभिषिका के बीच एक गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। घटना शाहपुर की है। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर गाँव के रविकांत पासवान की गर्भवती पत्नी चंदा देवी ने प्रसव के लिए शाहपुर जाने के दौरान नाव पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ बताये जाते हैं। रविकांत पासवान को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाढ़ की विभीषिका के दौरान रविकांत पासवान की पत्नी चंदा देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी। गर्भवती महिला चंदा देवी को प्रसव कराने के लिए नाव से शाहपुर लाया जा रहा था। नाव अभी मझधार मे ही थी कि प्रसव पीड़ा बढ गई।

गर्भवती महिला को प्रसव के लिए नाव से अस्पताल ले जाते परिजन

नाविक ने तेजी से नाव को गंतव्य स्थान के लिए बढाया। लेकिन रास्ते मे नाव पर ही गर्भवती महिला चंदा देवी ने बेटे को जन्म दिया। नाव पर मौजूद रविकांत पासवान, महिलाओं सहित परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने मे सहायता की। बच्चे के जन्म के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस खुशी के माहौल मे मिठाई बांटी गई जबकि नाविकों ने नेग की मांग की। रविकांत पासवान दामोदरपुर के वार्ड संख्या 8 के निवासी बताये जाते हैं। बाढ़ की विभिषिका मे जहाँ एक तरफ लोग बांध पर शरण लिए हुए हैं वहीं दूसरी तरफ बच्चा होने की खुशी लोगों मे देखी जा रही है। घर मे आये नये मेहमान की खुशी मे नवजात के बाबा कामेश्वर पासवान ने कहा कि मझधार मे हुए बच्चे का नाम “मांझी” रखा जायेगा। मझधार मे मांझी का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

21 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर :पर्यावरण दिवस पर लगाए गए आम के 20 पेड़।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्त के साथ विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं नीतियों और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली चुनाव अधिकारियों की बैठक,इंटर बॉर्डर पर संयुक्त जांच करें – आलोक रंजन

rktvnews

देवघर:समाहरणालय परिसर में 03 फरवरी को पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

दुमका:शिक्षक सम्मान-सह-प्रतिभा अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment