RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जबलपुर:जदयू की मांग को गोंडवाना गण पार्टी का समर्थन।

जबलपुर रेलवे स्टेशन का नाम शंकर शाह–रघुनाथ शाह और डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर करने की मांग तेज।

जबलपुर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)19 सितंबर।रघुनाथ शाह–शंकर शाह बलिदान दिवस पर आयोजित जबलपुर कार्यक्रम में गोंडवाना गण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तिलेश्वर मरकाम ने जनता दल (यू) की मांग को अपना पूरा समर्थन दिया।
मरकाम ने कहा कि जबलपुर रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद शंकर शाह–रघुनाथ शाह और जबलपुर डुमना एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने इसे शहीदों और विरासत को संपूर्ण सम्मान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल की अपील पर गोंडवाना गण पार्टी ने स्पष्ट किया कि “जल, जंगल, जमीन गोंडवाना पार्टी का मूल मंत्र है और यही जनता दल (यू) का भी संकल्प है। पूर्व में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं और भविष्य में भी साझा संघर्ष जारी रहेगा।”
दोनों दलों ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में वे मिलकर विस्तृत संघर्ष कार्यक्रम तय करेंगे, जिससे विरासत सम्मान की यह मुहिम और मजबूत होगी।

Related posts

भोजपुर: बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

पीएम धन-धान्य कृषि योजना के तहत स्थानीय स्तर पर शुरू किये जायेंगे पशु स्वास्थ्य अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मधुपुर प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत परिसंपत्तियों का वितरण, 52 लाभुक हुए लाभान्वित।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

भारत प्लस एथेनॉल के सीएमडी सह समाजसेवी अजय सिंह 21 मई को फरना गांव के अग्निपिडितो के बीच राशन और वस्त्रों का करेगें वितरण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रखाना।

rktvnews

Leave a Comment