RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व पुलिस ने किया गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा( भोजपुर)09 जून।भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि सिकरहट्टा थानान्तर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 02 अपराधकर्मी, 04 अवैध आग्नेयास्त्र, 02 जिंदा कारतूस एवं 15 खोखा के साथ गिरफ्तार।
दिनांक-08.06.2024 को समय करीब 18:05 बजे अपराह्न में भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिकरहट्टा थानान्तर्गत ग्राम पनवारी के रहने वाले शत्रुधन पासी, पे०-स्व० ईश्वर पासी, सा०-पनवारी, थाना-सिकरहट्टा, जिला-भोजपुर अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु०अ०नि० रौशन कुमार, थानाध्यक्ष सिकरहट्टा थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० प्रफुल्ल कुमार, प्र०पु०अ०नि० विवेक कुमार, स०अ०नि० मुकेश कुमार एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्यों ही शत्रुधन पासी के घर के पास पहुँचे तो पुलिस की टीम को देखकर 01 व्यक्ति भागने लगा, जिसे शस्त्र बलों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया और उसके घर का तलासी लिया गया तो उनके घर से 02 एकनाली बंदूक, 01 दोनाली बंदूक, 01 देशी कट्टा, 15 खोखा, 02 जिंदा कारतूस एवं 02 मोबाईल बरामद किया गया। इस संबंध में सिकरहट्टा थाना कांड सं0-64/24, दिनांक-08.06.2024, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी

(1) शत्रुधन पासी, पे०-स्व० ईश्वर पासी, सा०-पनवारी, थाना-सिकरहट्टा, जिला-भोजपुर (ii) अनिष कुमार उर्फ मनीष कुमार, पे०-जयकिशुन सिंह, सा०-पनवारी, थाना-सिकरहट्टा, जिला-भोजपुर

बरामदगी

(i) एकनाली बंदूक-02 (ii) दोनाली बंदूक-01 (iii) देशी कट्टा-01 (iv) जिंदा कारतूस-02 (vi) खोखा-15 (vi) मोबाईल-02

Related posts

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:आयुष्मान वंदना कार्ड भोजपुर जिला में 10 फरवरी तक बनेगा: धीरेंद्र प्रसाद सिंह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 मार्च 26

rktvnews

भोपाल:हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं: ब्रह्मचारी गिरीश जी

rktvnews

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान का सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment