RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मधुपुर प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत परिसंपत्तियों का वितरण, 52 लाभुक हुए लाभान्वित।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)04 जून।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुपालकों के आमदनी को बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.06.2026 को मधुपुर प्रखंड परिसर में ‘मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना’ के अंतर्गत एक विशेष परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के कुल 52 सुपात्र लाभुकों के बीच विभिन्न श्रेणियों में पशुधन और कुक्कुट (पोल्ट्री) इकाइयों का वितरण कर उन्हें स्वरोजगार की सौगात दी गई।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए साधन विकसित करने के लिए सबसे अधिक 35 लाभुकों को बकरा-बकरी की इकाइयां प्रदान की गईं। साथ ही पोल्ट्री व्यवसाय के माध्यम से त्वरित आय सुनिश्चित करने के लिए 16 लाभुकों को ब्रायलर कुक्कुट इकाइयां सौंपी गईं। इसके अतिरिक्त अंडा उत्पादन को बढ़ावा देने और व्यावसायिक पोल्ट्री से जोड़ने के उद्देश्य से 01 चयनित लाभुक को लेयर कुक्कुट की परिसंपत्ति दी गई।

आर्थिक सुदृढ़ीकरण की ओर कदम

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इसका सीधा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकना, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्थानीय स्तर पर मांस व अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। अधिकारियों ने सभी लाभुकों से अपील की कि वे दिए गए पशुधन का वैज्ञानिक तरीके से उचित रख-रखाव करें ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर कर सकें। कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा लाभुकों को पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, उचित खान-पान और विभागीय स्तर पर मिलने वाले टीकाकरण व चिकित्सा सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर अंचल अधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कर्मी समेत भारी संख्या में ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी ने ताराटॉड थाना अंतर्गत संचालित भारी वाहनों और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

कोटि कोटि नमन!

rktvnews

नितिन गडकरी ने गुजरात के पालनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के खोखरा गुजरात बॉर्डर-विजयनगर-अंटारसुबा-माथासुर सड़क खंड के उन्नयन के लिए 699.19 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू।

rktvnews

उद्योग हितधारकों को स्थिरता को अपनाना चाहिए और वैश्विक मानक स्थापित करने चाहिए: पीयूष गोयल

rktvnews

Leave a Comment