
RKTVNEWS/आरा( भोजपुर) 23 जून।रविवार को देश के महान शिक्षाविद,महान राष्ट्रभक्त,जनसंघ के संस्थापक डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया।
भाजपा द्वारा जिला के सभी मंडल अंतर्गत शक्तिकेन्द्रो पर डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और संगोष्ठी के साथ बलिदान दिवस को मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा उक्त कार्यक्रम हेतु जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी को संयोजक और जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा को सह संयोजक बनाया गया था।
मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय मे हुआ। जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महान राष्ट्रवादी नेता के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि किया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम के तदोपरांत जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के व्यक्तित्व,कृतित्व और राष्ट्र के लिए उनके योगदान पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया।जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक वंदना राजवंशी ने की और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
संगोष्ठी मे बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एक महान शिक्षाविद, एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ एक सच्चे राष्ट्रवादी थे।उन्होने जीवन भर अपने मूल्यो से कभी समझौता नही किया।देश के प्रथम कैबिनेट मे वे उद्योग मंत्री थे।इसके साथ साथ वे कलकत्ता विश्वविद्यालय मे कुलपति के पद को भी सुशोभित कर चुके थे।उनके खुन मे राष्ट्रवाद कुट-कुट कर भरा था।वे देश की एकता और अखंडता को हमेशा बनाया रखना चाहते थे।इसीलिए वे जम्मू काश्मीर मे अलग 370 धारा लागु होने के घोर विरोधी थे और वे मंत्रालय से इस्तीफा दे दिए। वे देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए पूरे देश के लिए एक संविधान, एक निशान,एक प्रधान के नारा के साथ भारतीय जनसंघ की स्थापना की और देश की एकता और अखंडता के लिए ही अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज भारतीय जनता पार्टी एक वृक्ष की तरह खड़ा है तो डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के सर्वोच्च बलिदान के परिणामस्वरूप ही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाजपा सरकार ने काश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर उनके संकल्प को पूरा किया।
वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के पहले तो देश के लिए बहुत बलिदान हुए,लेकिन आजादी के बाद देश के लिए बलिदान होने वाले मे सर्वोच्च स्थान डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का है।उन्होने आजादी बाद भी काँग्रेस की गलत नीति का विरोध करते हुए राष्ट्र हित मे एक अलग पार्टी की स्थापना की जो बाद मे भारतीय जनता पार्टी के रूप मे आया और दो सांसद से बढ़कर तीन सौ से अधिक सीटो पर कायम रहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश को विश्वगुरु बनाने की ओर अग्रसर है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि महान राष्ट्रवादी, देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले,जनसंघ के संस्थापक डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्यतिथि को हम बलिदान दिवस के रूप मे मनाते है।उनके बलिदान को लेकर हम नारे लगाया करते थे कि जहाँ मुखर्जी बलिदान हुए,वह काश्मीर हमारा है,सबका सब हमारा है और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व भे केन्द्र सरकार ने धारा 370 हटाकर उस नारे को सच साबित कर दिया। राष्ट्रीय एकता और अखंडता ही हमारी पार्टी का मुल्य उदेश्य है।आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
संगोष्ठी मे पूर्व विधायक संजय टाईगर, वरिष्ठ नेता कौशल विद्यार्थी, हरेन्द्र पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, सूर्यभान सिंह आदि नेताओं ने डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को सर्वोच्च बताते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष ईं.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह, कौशल यादव,राजकुमार कुशवाहा,अरविन्द पांडेय, संतोष चंद्रवंशी,राजेन्द्र तिवारी,गंगाधर पांडेय,प्रहलाद राय,आलोक अंजन,श्रीभगवान सिंह,विभु जैन,मणिशंकर सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने दिया।
