RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पौधे पृथ्वी के श्रृंगार है इसे बचाना सबकी जिम्मेदारी : जिला परियोजना पदाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जुलाई।जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वारा गंगा ग्राम के सभी प्रखंड में विशेष अभियान के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा । जो आज से गंगा ग्राम प्रखंडों में शुरू होना है ।उसके लिए सभी प्रखंडों में पौधे उपलब्ध करा दिए जायेगे । इस अभियान के तहत पहली बार में सभी प्रखंडों में 5000 पौधे उपलब्ध कराए गए है। जिसमें मूल रूप से फलदार और छायादार पौधे लगाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान के तहत निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक वृक्ष देकर एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाना है। ये पौधे स्कूल कॉलेज और गंगा ग्राम के सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी वृक्ष के श्रृंगार होते हैं और इस श्रृंगार की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग के प्रत्येक वर्ष पृथ्वी का तापमान बढ़ता चला जा रहा है उसको बचाने के लिए मात्र एक ही रास्ता है अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाया जाए। मैं आभार व्यक्त करता हूं विकास आयोग सरकार जिन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान को नमामि गंगे के तहत करने का निर्देश दिया है। आज इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मां गंगे युवा क्लब के सदस्य राहुल कुमार और धनु कुमार नागा बाबा युवा क्लब के अध्यक्ष सनी सिंह ,कौशिक कुमार , मातृभूमि सेवा संघ क्लब के अध्यक्ष छोटन सिंह पुरुषोत्तम कुमार, अमन कुमार गोल्डन कुमार लकी कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस मौके पर वन विभाग से आरा सदर की वन पाल अंजली कुमार, एस बी ओ पूनम कुमारी, रजनी कांत गुप्ता और वन विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

29,273 जालीफर्में संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी में शामिल मई 2023 से देश भर में जीएसटी द्वारा गैर-मौजूद करदाताओं के खिलाफ लगातार अभियान में 44,015 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई; 121 गिरफ्तार

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान जारी,कम वोटिंग प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान।

rktvnews

भोजपुर:लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

राजा प्रियव्रत के द्वारा सात समुद्र और सात दीपों का अविष्कार किया गया : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्वास्थ्य विभाग के लिए सब सेन्टर एवं केन्द्र हेतु जमीन चिन्हित करने के निमित की बैठक।

rktvnews

बिहार में आम चुनाव के पहले चरण के लिए रैंडम तरीके से ईवीएम-वीवीपैट का पहला प्रयोग संपन्न; राजनीतिक दलों के साथ सूचियां साझा की गईं।

rktvnews

Leave a Comment