RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस वर्ष के अंत में राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने को उत्सुक हैं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टेलीफोन किया।
राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर उन्‍हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री ने उनकी शुभकामनाओं और स्थायी मित्रता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले द्विपक्षीय एजेंडे के विभिन्न मुद्दों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस वर्ष के अंत में राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने को उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया।
दोनों नेताओं ने निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 (नया 309) के काशीपुर से रामनगर खंड के उन्नयन के लिए 494.45 करोड़ रुपए मंजूर किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

पिथौरागढ़: मिठाई और मीट दुकानदार पर लगा जुर्माना।

rktvnews

राजनेताओं से भी लिया जाए काम का लेखा-जोखा।

rktvnews

चतरा:400 स्कूली छात्र/छात्राओं के बीच साइकिल व लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, योजनाओं का स्वीकृति पत्र का हुआ वितरण।

rktvnews

बक्सर के रघुनाथपुर में आपसी सौहार्द के बीच मनाया गया ईद का त्योहार।खुशियों में शरीक हुए सरपंच झुन्नू मिश्रा

rktvnews

Leave a Comment