RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

एमएलसी के चुनाव को लेकर जहानाबाद में हो रही बैठक में दो दलों के कार्यकर्ता आपस में उलझे ।

पटना/बिहार (ख़बर रवि शेखर प्रकाश) बिहार में सात दलो को मिलाकर बनी महागठबंधन एक शब्द भर बन के रह गया है जो बस उपरी तौर पर ही एकजुटता का दिखावा नजर आता है। निचले स्तर पर दिल नही मिले है , सबके अपनी स्वार्थ बस आपसी मतभेद ज्यादा है।ऐसे में कैसे 2024 और 25 के चुनाव का बेड़ा पार लगेगा ?जब स्नातक एमएलसी के चुनाव में ये हाल है तो । महागठबंधन के दो बड़ी पार्टियों राजद और जेडीयू के बड़े नेताओं के द्वारा अपने क्षत्रिय नेताओं और कार्यकर्ता को उपेक्षित नजरो से देखा जाता है ।जहानाबाद में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर महागठबंधन की बैठक एक निजी हॉल में हो रही थी । जहां दो दलो के कार्यकर्ता आपस मे उलझ गये ।इस बैठक में जेडीयू सांसद,माले विधायक के साथ राजद के नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे ।बीच बैठक में किसी बात को लेकर आपस में तू -तू ,मै-मै शुरु हो गई ।एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया की कुछ लोग एमएलसी चुनाव को लेकर मनमानी करना चाहते है ।इसी का विरोध किया गया तो हमसे उलझ गये । बात गाली-ग्लौज धक्का- मुक्की से होते हुए मार- पीट तक पहुंच गया । दो दलों के बीच आपसी मतभेद और तनाव स्पस्ट नजर आने लगा है ।बाद में किसी तरह मामला को शांत किया गया ।

Related posts

राजस्थान मंडपम के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक, राजस्थान मंडपम से मिलेगी प्रदेश को नई पहचान।

rktvnews

पीएम-दक्ष के तहत वर्ष 2025 तक 1,69,300 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण मिलेगा, इन प्रशिक्षणों पर 286.42 करोड़ रुपये व्यय होने की संभावना है।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 11 अक्तूबर को बिहार के सीताब दियारा में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

पटना:हिन्दी के लिए अस्थि गलाने वाले साहित्य-ऋषि थे आचार्य शिवपूजन सहाय : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

कोयला और लिग्नाइट खानों की स्टार रेटिंग के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई।

rktvnews

भोजपुर:26 मई को एनडीए की तैयारी बैठक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अभिनन्दन तैयारी पर हुआ विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment