RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 (नया 309) के काशीपुर से रामनगर खंड के उन्नयन के लिए 494.45 करोड़ रुपए मंजूर किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 मार्च।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा है कि उत्तराखंड में, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 (नया 309) के काशीपुर से रामनगर खंड की मरम्मत और उसे 4-लेन का बनाने के लिए 494.45 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि काशीपुर-रामनगर खंड जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, जो मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) और रामपुर (उत्तर प्रदेश) से दिल्ली/लखनऊ तक यातायात के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। परियोजना से आस-पास के क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। परियोजना कॉरीडोर उत्तराखंड के सबसे व्यस्त पर्यटन मार्गों में से एक है। इससे सड़क का उपयोग करने वालों की सुरक्षा बढ़ेगी और यात्रा का समय कम होगा।

Related posts

बिहार सरकार के “मुख्य मंत्री उद्यमी योजना” बेरोजगारी के ह्रास हेतु सराहनीय कदम – रघुपति यादव

rktvnews

महिला आरक्षण बिल पारित करो.तथा उक्त कानून मे दलित,पिछड़ी,अति पिछड़ी और अल्पसंख्यक महिलाओं के प्रतिनिधित्व की गारंटी करो:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:बिहार महिला क्रिकेट टीम में भोजपुर की बेटी अनामिका राज के चयन से हर्ष।

rktvnews

कश्मीर के विस्‍थापित मतदाताओं को बड़ी राहत; भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू और उधमपुर में रहने वाले विस्‍थापितों के लिए फॉर्म-एम की बोझिल प्रक्रिया को रद्द कर दिया।

rktvnews

कृषि टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

बागपत:सुगम्य भारत का सपना दिव्यांग बच्चों के संग होगा साकार।

rktvnews

Leave a Comment