RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: वाहनों पर नियमों के उल्लंघन पर किए गए जुर्माने की वसूली हेतु 24 और 25 सितम्बर को जिले के सभी थानों में विशेष शिविर होगी आयोजित।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)17 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेष लकड़ा के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 का उल्लंघन करने के कारण वाहन में निर्गत किया गया चालान अबतक जमा नहीं किए जाने से राज्य सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है एवं लंबित चालानों को जमा करने हेतु दिनांक 24.09.2025 एवं 25.09.2025 को सभी थाना में विशिष्ट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सहयोग हेतु जिला परिवहन कार्यालय के निम्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनयुक्ति की गई है- देवघर सदर, कुण्डा, जसीडीह, देवीपुर, सारवाँ, सोनारायठाढ़ी, मोहनपुर एवं रिखिया हेतु प्रतिनयुक्त पदाधिकारी के रूप में विमल किशोर सिंह, मोटरयान निरीक्षक के अलावा सहयोगी कर्मी शिव कुमार रॉय, डीआरएसएम, सड़क सुरक्षा व संजीत कुमार सिंह कम्प्युटर ऑपरेटर मोटरयान निरीक्षक, देवघर एवं मधुपुर, करौं, बुढ़ई, मारगोमुण्डा, पथरौल, सारठ, चितरा, खागा, पथरड्डा एवं पालोजोरी हेतु प्रतिनयुक्त पदाधिकारी के रूप में अमित कुमार झा, मोटरयान निरीक्षक, सुभाष तिग्गा, मोटरयान निरीक्षक एवं प्रथम कुमार रजवार, मोटरयान निरीक्षक के अलावा सहयोगी कर्मी में प्रविद कुमार, आर0ए0ई0, सड़क सुरक्षा व अजय कुमार आईटी एसिस्टेंट सड़क सुरक्षा देवघर रहेंगे।ऐसे में सभी वाहन स्वामियों को निदेश दिया गया है कि उक्त तिथि को अपने थाना अन्तर्गत कैम्प में उपस्थित होकर अपने वाहन के लंबित चालान को अनिवार्य रूप से जमा करना आवश्यक समझें। साथ ही चालान ससमय जमा नहीं करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई होने पर इसके लिए वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेवार होंगे।

Related posts

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर “खेल उत्सव 2024” का आयोजन किया।

rktvnews

पटना:हम ऐसा भवन तैयार करें जो खुद को भी अच्छा लगे:डॉ उदय कान्त

rktvnews

भोजपुर के ग्राम्य जीवन का यथार्थ है डॉ. विन्ध्येश्वरी की कहानियाँ”‘सहारे का सूर्यास्त’ का लोकार्पण! डॉ. विन्ध्येश्वरी ने भोजपुर की कथा परंपरा को आगे बढ़ाया है : श्रीकांत 

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में, भारत सरकार, असम सरकार और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के प्रतिनिधियों के बीच आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से० (हम) की बैठक में पप्पू खान जिलाध्यक्ष मनोनीत।

rktvnews

पारंपरिक,सांस्कृतिक गायिकी की धरोहर है गायिका मंगला सलोनी।

rktvnews

Leave a Comment