RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोजपुर:केंद्र सरकार चुनाव आयोग की निष्पक्षता को बाधित कर लोकतंत्र पर कर रही है आघात : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

अन्याय और धोखाधड़ी का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखते है बिहारी: तेजस्वी यादव

सरकारी तंत्र को बंधक बनाकर मोदी सरकार देश में अघोषित आपातकाल थोप रही है : अखिलेश यादव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त। शनिवार को देश के नेता प्रतिपक्ष, युवा दिलों की धड़कन राहुल गांधी के ऐतिहासिक आरा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं INDIA गठबंधन के समर्थकों ने जगह-जगह भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। राहुल गांधी ने लाखों की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार चुनाव आयोग की निष्पक्षता को बाधित कर लोकतंत्र पर निरंतर आघात कर रही है। लेकिन अब जनता सरकार की मंशा को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि अब किसी भी परिस्थिति में वोट चोरी कर सरकार बनाना संभव नहीं होगा।
सभा को संबोधित करते हुए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की धरती पर कोई छल-कपट नहीं चल सकता। यहां के लोग अन्याय और धोखाधड़ी का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखते हैं। यहां गुजराती लोग चुना नहीं लगा सकते यहां के लोग खैनी के साथ चुना रगड़ देते हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे सरकारी तंत्र को बंधक बनाकर देश में अघोषित आपातकाल थोप रही है। ऐसे समय में देश के युवाओं को आगे आकर लोकतंत्र की रक्षा और परिवर्तन का बिगुल फूंकना होगा।
वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश साहनी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह जनविरोधी सरकार अब गिनती के दिनों की मेहमान है।
सीपीआई के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने आह्वान किया कि देश परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है। जनता अब इंकलाब चाहती है और समय आ चुका है कि इस निकम्मी व जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम तथा संचालन भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने किया।

Related posts

भोजपुर:पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना की हुई समीक्षा ,स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र करें भुगतान : एलडीएम

rktvnews

इंदौर जिले में निर्वाचन के दौरान विज्ञापन और समाचारों की निगरानी करेगा 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का दल।

rktvnews

सन नियो की अभिनेत्रियां मेघा रे और गौरी शेलगांवकर ने साझा की अपनी नवरात्रि से जुड़ी यादें।

rktvnews

रायपुर : किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 अप्रैल 26

rktvnews

भोजपुर: अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व अवैध हथियार संग गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment