RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)17 सितंबरत।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का पावन अवसर है। राज्य आज जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयाम छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि सभी श्रमिक बंधु एवं श्रम संगठन राज्य के औद्योगिक विकास और उत्पादकता में वृद्धि हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रमिक भाई-बहनों के सहयोग से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि विश्वकर्मा पूजा को आपसी भाईचारे, पारस्परिक प्रेम और सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाएं।

Related posts

हनुमानगढ़:ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न:जिले के 1297 मतदान केंद्रों के लिए 1555 बीयू, 1555 सीयू तथा 1683 वीवीपैट रेंडमली आवंटन।

rktvnews

गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ और आम जनता का पुलिस पर विश्वास होना जरूरी : मुख्यमंत्री

rktvnews

13 बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी), पालम में रखरखाव कमान के एओसी-इन-सी का दौरा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 टॉर्च टूर कार्यक्रम के तहत मशाल गौरव यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

उमरिया:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया शिक्षक दिवस।

rktvnews

चतरा:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला सुरक्षा व बाल विवाह रोकथाम पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment