RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के विवाह की चिंता हुई दूर।

रायगढ़ में 45 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में।

RKTVNEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)17 जुलाई।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को होने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना, शादी के मौके पर फिजुलखर्ची को रोकना, सामूहिक विवाह के आयोजन से सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है। गतदिवस को रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 35 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। उपहार के रूप में बैग, श्रृंगार सामाग्री, कपड़े इत्यादि वर-वधु को दिया गया तथा जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र दिया गया।
इनमें से गोपालपुर, बोईरदादर की निवासी देवंती सिदार ने और भगवानपुर निवासी भारती ने बताया कि उनकी शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 16 जुलाई 2024 को हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उनका पंजीयन किया गया और इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि वे अभी अपने अपने पति के साथ बेहद खुश है। गरीबी के कारण परिवार वालों के लिए शादी कराना बहुत बड़ी चुनौती थी पर इस योजना के चलते यह चुनौती आसानी से हल हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवम् बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए हितग्राहियों कहा कि इस योजना ने हमारे माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर धूमधाम से विवाह करने समर्थ बना दिया।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। महतारी वंदन योजना, महतारी जतन योजना, इनमें से और एक योजना है, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उन लोगों को सहायता प्रदान किया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए सरकार सहायता राशि प्रदान करती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कमजोर, आर्थिक परिस्थितियों वाले परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कर माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर रही है, जिनके घर में बेटियां होती है, उनके माता-पिता को बेटी की शादी योग्य उम्र होते ही चिंता सताने लगती है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हजारों परिवारों के माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर उनकी चिंता दूर कर रही है।

Related posts

भोजपुर:मुसहर टोली के पांच दिवसीय सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य संपन्न, सर्वेक्षण विभागों के लिए अनुकरणीय : प्रो धीरेन्द्र

rktvnews

बागपत :दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण ट्राई साइकिल देकर किया सम्मानित।

rktvnews

आरपीएफ ने ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत अक्टूबर माह में 601 से अधिक बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया।

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप:आरा वॉरियर्स को मिला वॉक ओवर , 2 गोल कर पिरौटा बना विजेता।

rktvnews

भोजपुर: फ्यूचर फाउंडेशन किड्स जोन पब्लिक स्कूल के डांडिया उत्सव में शिरकत करने पहुंचे डॉ के एन सिन्हा।

rktvnews

भोजपुर:भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment