RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:JSLPS की दीदियों को उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सौंपी सवारी वाहन(AGEY), हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

उद्देश्य:- सुदूर क्षेत्र को यातायात सुविधा से जोड़कर सखी मंडल को आजीविका उपलब्ध कराना है : उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)17 सितंबर।सितंबर। जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जेएसएलपीएस के आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के अंतर्गत सवारी वाहन की चाबी प्रदान कर एवं हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस योजना का उद्देश्य सुदूर क्षेत्र को यातायात सुविधा से जोड़कर सखी मंडल को आजीविका उपलब्ध कराना है। इस योजना अंतर्गत सखी मंडल/संकुल संगठन को प्रति वाहन 6 लाख रूपये ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है। उपायुक्त के द्वारा दीदियों को नियमित चलने और लेखा-जोखा रखने पर बल दिया, जिससे आय-व्यय का पता चल सके। सखी मंडल की दीदी को इस योजना से नये आजीविका का अवसर से जोड़ा गया जिससे गांव की दीदी को लाभ मिल सके। प्रथम चरण में चार प्रखण्डों का 8 दीदियों को संकुल संगठन द्वारा राशि उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के तहत आजीविका संगठनों की दीदियों को वाहनों की उपलब्धता हो जाने से ये महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वे स्वयं सहायता समूह के माध्यम से न सिर्फ अपनी आजीविका में सुधार ला रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी, जेएसएलपीएस डीपीएम जैवियर एक्का,जिला प्रबंधक नॉन-फार्म राकेश कुमार, बीपीओ-ईपी सुभाष चन्द्र बॉस, सुनील, संदीप, धर्मेंद्र एवं JSLPS जिला कर्मी संकुल संगठन की दीदियां उपस्थित रहीं।

Related posts

बक्सर:डीएम की सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक।

rktvnews

इंटरनेशनल एक्सीलेंस टीचिंग अवार्ड 2023से सम्मानित हुए डा अभय कुमार मिश्रा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:मेला क्षेत्र में सूचना सह सहायता केन्द्रों में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मी सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का कर रहे निवर्हन।

rktvnews

आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ के संदेश के साथ देशभर के 11 शहरों में युवाओं की ‘बाइकर्स रैली’ निकाली जाएगी।

rktvnews

सहकारिता की आर्थिक खुशहाली के भूमि संबंधी योजनाओं पर करें कार्य: संजीव कौशल

rktvnews

Leave a Comment