RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाल विवाह उन्मूलन हेतु- वैश्विक अंतरधार्मिक संकल्प सप्ताहांत कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 सितंबर।सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन संगठन के सहयोग से “एक्सेस टू जस्टिस” अभियान के अंतर्गत बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस अभियान का लक्ष्य वर्ष 2030 तक बाल विवाह जैसी कुप्रथा का पूर्ण उन्मूलन करना है।इसी कड़ी में संस्था द्वारा इस माह बाल विवाह उन्मूलन हेतु- वैश्विक अंतरधार्मिक संकल्प सप्ताहांत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत संगठन से जुड़े कार्यकर्ता विभिन्न धर्मस्थलों का दौरा कर धर्माचार्यों एवं पुरोहितों से बाल विवाह न कराने और न होने देने की शपथ दिलवा रहे हैं। साथ ही, वे धर्मगुरुओं से यह आग्रह भी कर रहे हैं कि वे समाज को बताएं कि हमारे धार्मिक ग्रंथ और परंपराएँ भी बाल विवाह की अनुमति नहीं देते, बल्कि इसे रोकने का संदेश देते हैं। इस प्रकार, यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि अधर्म भी है। सचिव डा सुनीता सिंह ने बताया की
संस्था के कार्यकर्ताओं ने नगर के सुप्रसिद्ध मंदिरों का भ्रमण किया। शुक्रवार को रामना मैदान स्थित महावीर मंदिर तथा अरण्य देवी मंदिर में जाकर पुजारियों से शपथ एवं संदेश प्राप्त किए गए। मंदिर के पुजारियों ने इस अभियान को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और व्यक्तिगत भागीदारी भी सुनिश्चित की। जिले के अन्य सामाजिक संस्थाए भी अब बाल विवाह उन्मूलन के लिए एकजुट हुए है। इस सकारात्मक पहल से जुड़ते हुए आज कार्यक्रम में रमना मैदान हनुमान मंदिर के महंत सुमन कुमार पांडे मुख्य संरक्षक, कुमार मोहित (सह सचिव महावीर मंदिर ट्रस्ट,आरा); राजेश कुमार, संजय राय, रवि सहाय, इंद्रा राय, कमलेश तिवारी -रोटी बैंक; ऋचा कुमारी और रजत कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु (मठ पुरोहित) एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे अपनी ओर से पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Related posts

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज शिक्षक संघ ने किया नवनियुक्त प्राचार्य प्रो.नरेंद्र प्रताप पालित का सम्मान।

rktvnews

भोपाल:हिन्दी साहित्य भारती मध्यप्रदेश का प्रथम उपवेशन सम्पन्न।

rktvnews

पराक्रम दिवस- 2024 उत्सव: लाल किला इतिहास और सांस्कृतिक झलकियों का प्रदर्शन करेगा।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक।

rktvnews

नीतीश कुमार की बिहार यात्रा पर PK बोले : यात्रा में भीड़ दिखेगी, लोग पैसे के बल पर और जाति के नाम पर इकट्ठा होंगे लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

rktvnews

Leave a Comment