RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आदर्श चंपावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

देहरादून/ उत्तराखंड 05 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चंपावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत को निर्देश दिए कि चंपावत स्थित सर्किट हाउस के विस्तारीकरण का कार्य तेजी से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस के विस्तारीकरण में आधुनिकता के समावेश के साथ पर्वतीय शिल्प कला का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपदों में बेहतर निर्माण कार्यों में जिलाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके लिए उन्हें कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस में जनता मिलन के लिए उपयुक्त स्थल के साथ सभागार भी बनाया जाए व आवागमन के लिए सुगम मार्ग का निर्माण भी किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत को निर्देश दिए कि चंपावत में नई टाउनशिप विकसित किये जाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावनाओं के दृष्टिगत सम्पर्क मार्गों के विस्तारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर सचिव विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पाण्डे और जिला प्रशासन चम्पावत के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

डाक जीवन बीमा के ड्राइव में भोजपुर अव्वल।

rktvnews

रामगढ़ चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स भवन में हुआ फूड लाइसेंस एंव पंजीयन कैंप का आयोजन 81 व्यापारियों ने करवाया अपना लाइसेंस एवं पंजीयन।

rktvnews

“मिशन प्रहार” के सेनापति ने अपने “योद्धाओं” को दी बधाई।

rktvnews

राजस्थान:बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग तीज उत्सव 2024।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment