RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:पर्यटन स्थलों के सर्वांगीण विकास को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)24 अगस्त।दुमका जिला अंतर्गत विभिन्न पर्यटक स्थलों के विकास एवं पर्यटकों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विशेष तौर पर जिले के लोकप्रिय स्थल सेल्फी ब्रिज के समग्र विकास पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने कहा कि यहाँ आने वाले पर्यटकों को सुविधा और आनंददायक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
पर्यटकों की संख्या बढ़ाने एवं स्थानीय ग्रामीणों के जीविकोपार्जन के अवसर सृजित करने के दृष्टिकोण से बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, दुकानों एवं अन्य आवश्यक ढाँचों के निर्माण पर चर्चा की गई। इससे न केवल पर्यटकों का अनुभव बेहतर होगा बल्कि ग्रामीणों की आय में भी वृद्धि होगी।
बैठक में एन०आर०ई०पी० (NREP) को शीघ्र ही विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को पर्यटन स्थलों के विकास को मिशन मोड में लेकर कार्य करने का निर्देश दिया।

Related posts

फिर संकट में हरियाणा की ‘सुकन्या समृद्धि’।

rktvnews

राष्ट्रपति ने आयुष्मान भव अभियान का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में ₹ 53.43 करोड़ की लागत के पुलिस लाइन, प्रशासनिक भवनों, बैरको एवं आवासीय भवनों का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर: ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

इंदौर:मांगलिया डिपो से पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति, अफवाहों से दूर रहने की अपील।

rktvnews

नई दिल्ली:मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी और घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment