RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

रउआ आईंम लागत रहे ….!

आरा/भोजपुर 11 फरवरी। रउआ आईंम लागत रहे …. भरी आवाज में उक्त संबोधन व्यक्त करते हुए बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के महुली में गंगा किनारे बसे बिंद टोली में शनिवार की संध्या हुई आगजनी की घटना के पीड़ितों ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी सह जन अधिकार पार्टी के बिहार प्रदेश के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रघुपति यादव के आगजनी की घटना की जनकारी पाते ही घटना स्थल पर पहुंच राहत कार्यों को करते हुए देख कर कही।

आगजनी का जायजा लेते रघुपति यादव

घटना स्थल पर राहत कार्य के लिए पहुंचे रघुपति यादव संग उनके समर्थकों ने बताया की आगजनी की घटना खाना बनाने के दौरान शनिवार की संध्या लगभग 4 बजे के आसपास लगी जिसमे इस घटना से प्रभावित होने वाले लोगो में सुनिल बिंद,अनिल बिंद,काशी बिंद,जिम्मेदार बिंद,सरोज बिंद,दुर्गा बिंद, सुरुज देव बिंद,रामजी बिंद मुख्य है जिनके सभी घर के समान राख हो गए।
राहत कार्य हेतु पहुंचे पूर्व प्रत्यासी ने बड़हरा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जो अभी सी ओ के भी प्रभार में है को दूरभाष के माध्यम से उक्त घटना की जानकारी दे पीड़ितों को राहत देने की बात कही और उन्होंने तत्काल ही घटना स्थल पर रात्रि में ही पहुंच कर पीड़ितों के बीच कंबल,तिरपाल और बाल्टी का वितरण उनकी मौजूदगी में कराया।साथ ही उन्होंने रघुपति यादव की मांग पर सरकार द्वारा निर्धारित राहत राशि को भी यथाशीघ्र पीड़ितों को उपलब्ध कराने की बात कही।

पीड़ितों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी संग राहत सामग्री वितरित करवाते पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव

इस दौरान रघुपति यादव द्वारा राहत कार्यों को अपनी उपस्थित में कराते हुए पदाधिकारी से पीड़ितों का नाम इंदिरा आवास योजना में जोड़ने और उन्हे आवास मुहैया करवाने की बात कही गई।
रघुपति यादव ने इस आगजनी की घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया जिसके प्रति अग्नि पीड़ितों ने उनके प्रति आभार प्रकट किया।
पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने आगजनी की सूचना पा तत्काल राहत देने पहुंचे बड़हरा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा की यदि सभी पदाधिकारी ऐसे ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे तो गरीबों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।अपने क्षेत्र की जनता की ओर से उन्होंने इसके लिए आभार प्रकट किया साथ ही पंचायत के मुखिया मोहन शर्मा की उपस्तिथि की भी सराहना की।
राहत कार्य और आगजनी का जायजा लेने पहुंचे रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पांडे,धर्मेंद्र पांडे, सोनू जी,मंटू सिंह, चंगनी यादव,मदन यादव सहित सरपंच वार्ड सदस्य और अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने केरल के अलाप्पुझा में विद्याधिराज विद्यापीठम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: बस में तस्करी कर ला रहे गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

लालू यादव ने पिछड़ों को आवाज तो दी मगर उन्हें शिक्षा नहीं दिया ताकि बिहार के लोग जिंदगी भर उनका नारा लगाए और झंडा लेकर घूमे: प्रशांत किशोर

rktvnews

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 165जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment