
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरा लोकसभा के अगिऑंव विधानसभा के अगिऑंव मण्डल का मण्डल कार्यशाला अगिऑंव हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया , जिसकी अध्यक्षता अगिऑंव मण्डल अध्यक्ष – कुन्दन कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया। बैठक का संचालन अगिऑंव मण्डल महामंत्री – संजय कुमार पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन अगिऑंव मण्डल मंत्री – लवकुश सिंह ने किया। कार्यशाला की शुरुआत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और राष्ट्रीय गीत – वन्दे मातरम् गाकर किया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि घर – घर सम्पर्क अभियान 18 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक चलेगा। घर – घर सम्पर्क अभियान के माध्यम से NDA सरकार के उपलब्धि के पत्रक का वितरण करना एवं स्टीकर को घर पर लगाना है। पम्पलेट पर दिए गए मोबाईल नंबर पर मिस्ड कॉल भी कराना है। सम्पर्क अभियान के दौरान बूथ सशक्तिकरण कार्य हेतु एप्प के द्वारा प्रशिक्षित कार्यकर्ता को घर – घर सम्पर्क अभियान में लगाकर एप्प के माध्यम से सत्यापित करना है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार ‘ सेवा पखवाड़ा ‘ 17 सितम्बर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 02 अक्टूबर गाॅंधी जयंती तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करणीय है। सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान , एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण , रक्तदान शिविर , स्वास्थ्य शिविर , प्रधानमंत्री जी के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन , दिव्यांग और राज्य के अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान , वोकल फॉर लोकल का प्रचार , प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण करना है। साथ – ही – साथ 25 सितम्बर – पण्डित दीनदयाल जयंती तथा 02 अक्टूबर – गाॅंधी जयंती मनाना है।इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह अगिऑंव विधानसभा प्रभारी – ज्योति प्रकाश कुशवाहा , अगिऑंव विधानसभा संयोजक सह अगिऑंव विधानसभा BLA -1 – रामसागर राय , अगिऑंव विधानसभा विस्तारक – मिथलेश कुमार सिंह , अगिऑंव पूर्व मण्डल अध्यक्ष – गजेन्द्र कुमार सिंह , अगिऑंव पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं ननउर मण्डल प्रभारी – रामाकांत चंद्रवंशी , मण्डल महामंत्री – संजय कुमार पाण्डेय , सचिन कुमार सिंह , मण्डल उपाध्यक्ष – जय किशोर सिंह , राजेश्वर सिंह , मण्डल मंत्री – अशोक तिवारी , लवकुश सिंह , सूर्यजीत राम , शोभा देवी , मण्डल कोषाध्यक्ष – चन्द्रशेखर आजाद , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष – जूली कुमारी , पंचायत अध्यक्ष – सुमन कुमार सिंह , चन्दन सिंह , पंचायत प्रभारी – कुमार संजय , मनोज कुमार राय , बिमलेश कुमार , रामचन्द्र चौधरी , चन्दन राय , नन्द लाल सिंह और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
