RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

दुमका:बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 दिसंबर 2025 तक करा सकते हैं अपना पंजीकरण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)05 दिसंबर।बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम रबी 2025-26 के लिए दुमका जिले के किसानों को गेहूं, आलू, राई–सरसों एवं चना फसलों का बीमा कराने का अवसर प्रदान किया गया है। इस संबंध में झारखण्ड राज्य के सभी कृषकों के लिए NCIP पोर्टल को लाइव कर दिया गया है, जिसके माध्यम से किसान 31 दिसंबर 2025 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
योजना के अंतर्गत ऋणी कृषकों का फसल बीमा Jharkhand State Cooperative Bank, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक तथा विभिन्न कॉमर्शियल बैंकों द्वारा KCC धारक किसानों के माध्यम से किया जाएगा। वहीं गैर-ऋणी किसान प्रज्ञा केंद्रों, प्रज्ञा केंद्र के रूप में कार्यरत लैम्पस या योजना के पोर्टल www.pmfby.gov.in पर Farmer Login के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दुमका जिला के लिए कुल 61,050 किसानों के फसल बीमा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
फसल बीमा हेतु दुमका प्रखंड के लिए 5055 कृषकों का लक्ष्य रखा गया है।वहीं गोपीकांदर के लिए 3443,जामा के लिए 3877,जरमुंडी के लिए 9457,काठीकुंड के लिए 3529,मसलिया के लिए 6831,रामगढ़ के लिए 6270,रानेश्वर के लिए 7131,सरैयाहाट के लिए 8529 एवं शिकारीपाड़ा के लिए 6899 निर्धारित किया गया है।

Related posts

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित और मैरीटाइम मुंबई म्यूजियम सोसाइटी द्वारा संकलित ‘गेटवे टू द सीः हिस्टोरिक पोर्ट्स एंड डॉक्स ऑफ मुंबई रीजन’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

भोजपुर: 21 अगस्त को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण सह विचार गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता 12 अप्रैल को ,राज्य की 16 जिला टीम दूधिया रौशनी में खेलेंगी मैच।

rktvnews

भोजपुर : थमने का नाम नहीं ले रहा गंगा का  रौद्र रूप।

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण केन्द्र व ई.वी.एम कमीशनिंग सेन्टर का किया निरीक्षण,प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें मतदान कर्मियों को दिए कई निर्देश।

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में SDRF और SDMF अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment