RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)16 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सरस मेला को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि 25 से 31 जनवरी तक सरस मेले का आयोजन होगा। ऐसे में मेला से जुड़े तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही जिले के विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के सुझावों से अवगत हुए। आगे बैठक के दौरान विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया, जिसके माध्यम से मेला के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय कोर कमेटी, वित्त प्रबंधन, आवासन, परिवहन, स्वच्छता एवं पेयजल, प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य, उद्घाटन एवं समापन, स्टॉल प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रबंधन, भंडारण, कंट्रोल रूम तथा विद्युत व्यवस्था के लिए कोषांग का गठन किया गया है।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी कि पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के तहत लगभग 100 से अधिक स्टॉल लगाये जायेंगे, जिसमें स्वयं सहायता समूह की दीदियों, स्थानीय कामगारों एवं हूनरमंद समूहों द्वारा बनाये गये अपने सामानों को बेचने का एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही मेले माध्यम से एक की छत के नीचे विभिन्न राज्यों, जिला एवं देवघर के स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाया जायेगा। आगे उपायुक्त ने कहा कि सरस मेले का मुख्य उदेश्य आजीविका समूह के प्रोडक्ट को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि उनके आर्ट एण्ड क्राफ्ट से लोगों को रूबरू कराया जा सके। इसके अलावे मेले में हर दिन विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल होंगे, ताकि मेले का भव्य आयोजन किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सरस मेले को हर दृष्टि से आकर्षक बनाया जाय, ताकि पहली बार देवघर में आयोजित होने वाले इस मेले को बेहतर बानाया जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता शैलेष प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, उत्पाद अधीक्षक, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, अग्निशमन पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, जेएसएलपीएस के राज्यस्तरीय टीम, डीपीएम, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, रेडक्रॉस सोसाइटी के मेंबर, संथाल परगना चैंबर, देवघर चैंबर के सदस्य एवं विभिन्न सिविल सोसायटी के सदस्य, संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रांची महिला महाविद्यालय के आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित “करम पूजा महोत्सव-2025” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन।

rktvnews

एसुस इंडिया ने आरटीएक्स 5050 जीपीयू से लैस नए गेमिंग लैपटॉप्स लॉन्च किए; हर गेमर के लिए दमदार परफॉर्मेंस का वादा।

rktvnews

पशु स्वास्थ्य और पशु नस्ल सुधार के लिए पश्चिमी राजस्थान में अदाणी फाउंडेशन अग्रसर।

rktvnews

चतरा:NFSA एवं JSFSS के तहत शत-प्रतिशत उठाव का निर्देश — गोदामों की मरम्मति शीघ्र पूरी करने का आदेश।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि विस्तार सेवा डिप्लोमा प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

बागपत:कृष्णी-हिंडन नदियों के कायाकल्प की तैयारी, जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण।

rktvnews

Leave a Comment