RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 सितंबर।आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों एवं क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा तथा जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों आकांक्षी प्रखंड – रामगढ़ एवं जरमुंडी की प्रगति का बिंदुवार मूल्यांकन किया गया।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, कल्याण, आजीविका, JSLPS सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि नीति आयोग द्वारा तय किए गए इंडिकेटर्स के अनुरूप कार्य करना सभी विभागों की प्राथमिकता है। जिन क्षेत्रों में लक्ष्य प्राप्ति नहीं हो पाई है, उन विभागों के अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि आकांक्षी प्रखंडों में शिक्षा स्तर सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, पोषण की स्थिति में सुधार एवं रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और त्वरित गति सुनिश्चित करें ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके।
बैठक में नीति आयोग द्वारा समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह भी निर्देश दिया गया कि जो कार्य शेष रह गए हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही, सभी विभागों को नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्य सरकार वंचित वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मंत्रालय के पटेल पार्क में 3 जुलाई को राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का गायन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर : पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय ! उमड़ी भक्तों की भीड़।

rktvnews

चुनावों के दौरान हिंसा लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय: रघुपति यादव

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव अटारी में भव्य स्वागत! किसानों की पीड़ा को मैंने करीब से देखा, उनकी खुशहाली मेरी पहली प्राथमिकता :मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment