RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: लोक अदालत की जागरुकता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 दिसंबर।आगामी 14 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, आरा भारत भूषण भसीन द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधान जिला जज ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु कुल 18 पीठ का गठन किया गया है जिसमें सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया जाएगा। सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को थाना के माध्यम से नोटिस भेजा जा चुका है। जिन वादों में पक्षकारगण को नोटिस प्राप्त नहीं है और वह सुलह चाहते हैं तो बिना नोटिस के भी अपने वाद का निष्पादन सुलह के आधार पर कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से विभिन्न वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि के बारे में बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:अदावा जमा निस्तारण हेतु DFS व RBI की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 17 वी लोकसभा को भंग करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर।

rktvnews

चतरा:विधि व्यवस्था बिगाड़नेवालों व कानून को हाथ में लेनेवालो पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधियों को उचित स्थान मिले : जिला महामंत्री उमंग चंद्रवंशी

rktvnews

Leave a Comment