RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

वार्ड सदस्य पद पर रंजू देवी ने 230 मतों से हासिल की जीत।

विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के झौआ बेलवनिया पंचायत के वार्ड संख्या 5 में रिक्त वार्ड सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव में रंजू देवी ने जीत हासिल की। रंजू देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुसुम पांडे को 230 मतों से हराकर विजयी पताका फहराया। वार्ड सदस्य पद के लिए हुए उप चुनाव में कुल 1181 मतदाताओं में से 542 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 542 मतों में से रंजू देवी को 351मत, कुसुम पांडे को 121 मत और मैना देवी को 70 मत मिले। इस तरह रंजू देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुसुम पांडे को 230 मतों से पराजित किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने विजयी प्रत्याशी रंजू देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। रंजू देवी की जीत पर उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया तथा अबीर-गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया।

Related posts

भोजपुर: शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के एम डी और ठेकेदार के विरुद्ध प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: प्रतीक आवंटन के पश्चात सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक द्वारा प्रत्याशियों के साथ बैठक।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा चुनाव के निमित्त जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

rktvnews

भोजपुर:मंदिर नवनिर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश शोभा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment