RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास :नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान के तहत दौड़, शपथ ग्रहण, योग एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)21 सितंबर।भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार खेल विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वाधान में “नशा मुक्त युवा- विकसित भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रोहतास जिले में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण, योगाभ्यास तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत बालिका आईटीआई, बलथूआ बेदा से हुई, जहां से जागरूकता दौड़ का शुभारंभ नेहा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग एवं मुकेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी-सह-कार्यकारी उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, रोहतास के द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। यह दौड़ उत्साह और जोश के साथ न्यू स्टेडियम, फज़लगंज में समाप्त हुई। इस दौड़ में विद्यालय, बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ी, योगा के खिलाड़ी, रोहतास हॉकी संघ के खिलाड़ी तथा एबी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों, शिक्षकों, युवा संगठनों एवं आम नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। दौड़ में खिलाड़ियों के द्वारा नशा मुक्ति के नारों “नशा छोडो, देश को जोड़ो” एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत “उम्र 18 पूरी है, तो मतदान जरुरी है” “मेरा वोट मेरा अधिकार” नारों के साथ सडके गुंजती रही।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से “नशा मुक्त भारत” का संकल्प लिया तथा शपथ ग्रहण किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके दुष्परिणामों से जागरूक करेंगे। इसके पश्चात योगाभ्यास का आयोजन कर सभी को स्वस्थ जीवन के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संविधान प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नेहा कुमारी, ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। यदि युवा पीढ़ी नशा मुक्त होकर शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए, तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में तृप्ति चौबे, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सेस्टो बॉल तथा योति कुमारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी ने भी भाग लिया.
इस अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में हॉकी संघ के सचिव, नरेंद्र प्रसाद सिन्हा, बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेंद्र कुमार यादव, योगा संघ से नवल किशोर उपस्थित थे साथ ही खेल कार्यालय से प्रभात कुमार पाठक, जयशंकर कुमार, उज्जवल कुमार सिंह, पवन कुमार, सुनील चंद्रवंशी, विकास तिवारी उपस्थित थे। मंच संचालन नूतन कुमारी, शिक्षिका, उच्च विद्यालय, तिलौथू के द्वारा किया गया।

Related posts

बिहार : मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ‘ई-ऑफिस यूजर मैनुअल’ का किया औपचारिक विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज आरा के कर्मी पांचवें दिन भी असहयोग धरना में बैठे रहे।

rktvnews

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान का सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दिवस 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित!सभी निजी क्षेत्र के कामगारों को भी संवैतनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

गढ़वा:जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उपायुक्त अबू इमरान ने देर शाम वज्रपात, आपदा एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर किया बैठक।

rktvnews

Leave a Comment