RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पटना:अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह को उनकी पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RKTV NEWS/पटना(बिहार) 29 नवम्बर। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा जाकर ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व० परमेश्वरी देवी एवं धर्मपत्नी स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार सहित मुख्यमंत्री के परिवार के अन्य सदस्यों तथा निकट संबंधियों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह, स्व० परमेश्वरी देवी एवं स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई० सुनील कुमार सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं परिजनों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की। कल्याणबिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

Related posts

भोजपुर:बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है : मुखिया गौतम सागर

rktvnews

उज्जैन:प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र नगर विकास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई।

rktvnews

वैशाली:विजन से क्रियान्वयन तक: जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में संपूर्णता अभियान 2.0

rktvnews

मतदाता सूची में 27 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकते हैं पात्र वंचित मतदाता – भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है आवेदन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने ग्वालियर में स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा प्रथम चरण का मतदान,मतदान के पहले मॉकपोल सुबह 5:30 बजे होगा।

rktvnews

Leave a Comment