RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर को 5 और वर्षों के लिए विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया!

जो कोई भी देश की सुरक्षा को खतरे में डालेगा, उसे कठोर परिणाम का सामना करना होगा:अमित शाह

नई दिल्ली/पीआईबी 28 फरवरी।भारत सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए), 1967 की धारा 3 (1) के तहत 5 और वर्षों के लिए विधिविरुद्ध संगठन घोषित कर दिया है।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध को 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। ये संगठन देश की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया है। इस संगठन को 28 फरवरी, 2019 को विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया गया था। गृह मंत्री ने कहा कि जो कोई भी देश की सुरक्षा को खतरे में डालेगा, उसे कठोर परिणाम का सामना करना होगा।
‘जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर’ पर पिछली बार प्रतिबंध राजपत्र अधिसूचना संख्या S.O. 1069(E)द्वारा 28 फरवरी, 2019 को लगाया गया था। ये संगठन जम्मू और कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए आतंकवाद और भारत विरोधी प्रचार को बढ़ावा देने में लगातार शामिल है, जो भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता के लिए हानिकारक है। जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर और उसके सदस्यों के खिलाफ विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए), 1967सहित कानून की विभिन्न धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Related posts

राष्ट्रपति ने “साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

30 जून को जिला नियोजनालय आयोजित करेगा रोजगार शिविर।

rktvnews

11वीं भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की बैठक न्यूजीलैंड में आयोजित हुई।

rktvnews

निजी अनुभवों ने फिल्‍म ‘फैमिली एल्बम’ बनाने की प्रेरणा दी: उरुग्वे फिल्म निर्देशक गुइलेर्मो रोकामोरा

rktvnews

सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान मे टीएसआई महिला कॉलेज में छात्राओं ने बनाये कागज के पॉली बैग।

rktvnews

Leave a Comment